गर्भवती होने पर मैं बिस्तर से कैसे उठ सकती हूं?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 14:25

गर्भावस्था में बिस्तर से उठने का सही तरीका: -

गर्भावस्था में यदि आपको श्रोणि क्षेत्र में दर्द हो, तो आपको बिस्तर से उठने में काफी असहजता हो सकती है। यहां जानें कि बिस्तर से उठने का सही तरीका क्या है, जिससे आपकी श्रोणि को सुरक्षित रखने में मदद मिले।

गर्भवती महिला अपने घुटनों को छाती तक लाती हुई
1 / 4
अपने घुटनों को जितना ऊपर हो सके छाती तक लेकर आएं। अपने घुटनों को एक-दूसरे से अलग कर लें, ताकि ये आपके बढ़े हुए पेट के ऊपर न आएं। इससे आपकी श्रोणि बंध जाती है (लॉक आउट)।

गर्भवती महिला अपने हाथों को शरीर के दोनों तरफ रखते हुए
2 / 4
हाथों को अपने शरीर के दोनों तरफ रखें, अपनी ठोड़ी को छाती पर रखें और उठने के लिए जोर लगाएं।

गर्भवती महिला खुद ऊपर उठने का प्रयास करती हुई
3 / 4
अपनी टांगे मुड़ी रहने दें और खुद ऊपर की तरफ सीधे उठने के लिए जोर लगाएं। अपनी गर्दन को पीछे की तरफ न करें। अपनी टांगों को भी सीधा न करें क्योंकि इससे अपनी श्रोणि शिथिल हो सकती है।

गर्भवती महिला अपनी टांगों को मोड़े हुए
4 / 4
जब आप सीधी हो जाएं, तो अपनी टांगों को पलंग के किनारे आने तक मोड़े ही रखें। ऐसा करना शायद आसान न हो, मगर इससे आपको दर्द में राहत मिलनी चाहिए। गर्भावस्था के अंतिम चरण में ऐसा करना आपके लिए शायद और मुश्किल होगा। यदि आपके पेट की मांसपेशियां कमजोर है, तो भी आपको यह करने में दिक्कत हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info